Loading...
  • आवश्यक सूचना
    Feb 24, 2025

    मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि आगामी मासिक समीक्षा मीटिंग रविवार 2 मार्च सन् 2025 को सुबह 10 बजे से वन विभाग आफिस, शिवनगर, घुरहू पट्टी, धोबी वाली गली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय मीरजापुर में सम्पन्न होगी जिसमें संस्था से जुड़े सभी लोगों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक में संस्था के लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं को सूनने, संस्था में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने, संगठन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान को सुचारू रूप से जारी रखने, संस्था के वेवसाईट से आन लाईन जुड़ जाने के लिए पूराने साथियों को आगाह करने एवं संस्था को सुचारू रूप से चलाने, कोर कमेटी की संख्या बढ़ाने के बारे में विस्तार से चर्चा होगी। साथियों नया साल है नई बात करो कल चाहे हारे थे आज नई शुरुआत करो। राष्ट्रीय सचिव, मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ।


  • विशेष नशा मुक्त महाअभियान
    Feb 02, 2025

    संपूर्ण मानवता को समर्पित " मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ " संगठन के जांबाज सिपाहियों संस्था द्वारा प्रायोजित नशा मुक्त समाज अभियान के तहत समाज के हर क्षेत्र के जाने-माने विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट महानुभावों को संस्था की कोर कमेटी ने नशा मुक्त योद्धा " अवार्ड " सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है नशा को जड़ से खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है नशा मुक्त योद्धा को नशा मुक्त योद्धा " अवार्ड " एवं " मेंडल " देकर सम्मानित करना नशा मुक्त योद्धा जिनकी वजह से मां की खुशी, पत्नी के सकून, बच्चों के सपने और पिता की प्रतिष्ठा बरकरार रहता है। नशा करने वाले व्यक्ति को कभी शारीरिक कष्ट, कभी मानसिक क्लेश, कभी शारीरिक कठिनाई, कभी आर्थिक अभाव तो कभी आध्यात्मिक अहंकार सताते रहते हैं परिवार और समाज दोनों वर्बाद होने लगते हैं जब समझदार नशा करते हैं और नासमझ लड़ाई झगड़ा करते हैं। नि:स्वार्थ भाव से संघर्षरत नशा मुक्त योद्धा हमारे अपने समाज के सम्मान, स्वाभिमान के रक्षक, शक्ति और पीड़ितों के बुलन्द आवाज हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ पटेल, भीमराव अम्बेडकर, सुभाष चन्द्र बोस और मौलाना अबुल कलाम आजाद के सपनों का भारत वाकई में बहुत ही खुबसूरत और खुशहाल हैं हम मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ संगठन के लोग इसे नशे की ओर नहीं जानें देंगे। हिन्दू का नहीं - मुस्लिम का नहीं ये लहू है हिन्दूस्तान का, गर लहु टपकता गीता का, तो बहता लहू कुरान का बहुत ही सराहनीय व काबिले-तारीफ मानवीय कार्य है नशा मुक्त समाज महाअभियान दिल से सभी संगठन के जांबाज सिपाहियों एवं नशा मुक्त योद्धा को धन्यवाद। राष्ट्रीय सचिव ( भारत गणराज्य ) मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ।


  • न अमीर गरीब, न ऊंच नीच, न जाति धर्म का बंधन
    आओ हम सब मिलकर करें सिर्फ मानवता का वंदन

    About Us
    Image
    About Us

    संगठन के विचार - आज के परिवेश में मानवाअधिकारों के उलंघन पर काबू पाने के लिए, मात्र एक ही प्रबल रास्ता है। वो ये है की मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ द्वारा रचित रहस्य के नियमों को उनके अनुसंधान, संसोधन, विद्वता, ज्ञान, सूझ-बूझ और प्रयोग के द्वारा जान लेना। आज के दौर में भ्रष्टाचार, गुंडई और दबंगई के आगे सच खामोश और झूठ हावी हो गया है। परंतु ऐसे कठिन दौर में भी गरीब, मजलूम, असहायों के सामाजिक, मौलिक, तथा संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ के जाबांज सिपाही तठस्तता के साथ निडर होकर गुंडागर्दी, दबंगई, तथा भ्रष्टाचारियों पर कानून की नकेल लगाने में सफल हो रहे है। मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ परिवार के रूप में फैले अनगिनत परिजन समय की विषमता को समझते हुए इस संधिकाल में पृर्ण ऊर्जा के साथ बढ़-चढ़कर समय व साधन से निर्मित होकर मानवता की सेवा के लिए सब कुछ अर्पित करने के लिए समर्पित है। आइए एक जुट होकर मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ के विराट परिवार का सदस्य बनकर मानव अधिकारों की रक्षा करते हुए पीड़ितों को वैधानिक व कानूनी तरीके से न्याय दिलाकर भारतीय समाज मे अपनी एक अलग प्रतिष्ठा कायम करें। और संस्था के संदेशों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाएं जिससे जन-जन के जीवन में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आये। साथियों राह संघर्ष की जो चलता है
    सच मे वही ही संसार को बदलता है
    जो काली रातों से जंग जीत जाता है
    सुबह सूरज बनकर वहीं निकलता है
    फिर किरण चाहे सुर्य की हो या फिर आशा की,
    जीवन के सभी अंधकार मिटा देती है।
    राष्ट्रीय चेयरमैन/अध्यक्ष मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ।

    President Message

    मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ के लिए संदेश:
    मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ, एक ऐसी संस्था है जो समाज में हर व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। इस संघ का उद्देश्य न केवल लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उनके अधिकारों की उल्लंघना के खिलाफ संघर्ष करना भी है। संघ के प्रयासों से समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से कमजोर और वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा संभव हो रही है। आप सभी का समर्पण और दृढ़ संकल्प न केवल हमारे समाज में बदलाव ला रहा है, बल्कि यह देश के संविधान और मानवाधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी बल दे रहा है। हमारे समाज में समानता, न्याय और स्वतंत्रता का आदर्श केवल तभी संभव है जब हम सभी मिलकर अपने अधिकारों की रक्षा करें। मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ की टीम के सभी सदस्य, आप सभी का कार्य सराहनीय और प्रेरणास्त्रोत है। हम आपके साथ मिलकर समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्पित हैं। मानवाधिकारों की रक्षा और संविधान की सुरक्षा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता न केवल हमारे देश, बल्कि पूरे समाज के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। आपका कार्य प्रेरणा का स्रोत है, और हम आपके प्रयासों का समर्थन करते हुए एक समान, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।
    धन्यवाद।

    Our Project
    Image

    मानवाधिकार संरक्षण कार्यक्रम

    Image

    नशा मुक्त भारत कार्यक्रम

    Image

    घरेलू हिंसा मुक्त भारत कार्यक्रम

    Image

    विधिक साक्षरता कार्यक्रम

    Image

    निःशुल्क शिक्षा, अनिवार्य शिक्षा कार्यक्रम

    Youtube Videos
    Gallery
    Testimonials
    whats-icon WhatsApp मानवाधिकार शपथ पत्र आपकी समस्या दर्ज करें Donate